"अर्बन नक्सल के प्रभाव में है कांग्रेस", शाहनवाज हुसैन बोले- इनकी नजर भारत के लोगों की संपत्ति पर

4/25/2024 2:21:54 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया एलाइंस पूरी तरह चुनाव हार रहा है। लेकिन वह इस चुनाव में ही देश की जनता को डराना चाहता है। कांग्रेस की नजर भारत के लोगों की संपत्ति पर है और यही वजह है कि आज पहले भी उन्होंने घोषणा पत्र में संपत्ति के सर्वे की बात की। स्त्री धन और गुप्त धन जो होता है उसकी बात की। कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सल के प्रभाव में है। अर्बन नक्सल जिस तरह से देश के लोगों की संपत्ति बांट देना चाहते हैं। देश में जो उनके भाषण का पार्ट होता था आज वही पार्ट यूपीए का हो गया है। 

"वोट बैंक की सियासत कर रही कांग्रेस पार्टी"
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम लोगों ने कहा है कि भारत की संपत्ति पर भारत के लोगों का अधिकार है। किसी घुसपैठियों का नहीं। भारत में हर जात धर्म के लोग रहते हैं। जब अनाज हम देते हैं तो बहुत गरीब लोगों के लिए देते हैं। आयुष्मान भारत का कार्ड देते हैं तो कोई भेदभाव के देते हैं। अकाउंट में पैसा डालते हैं। तब भेदभाव नहीं करते हैं लेकिन कांग्रेस की नजर और उनके साथियों की नजर अब विरासत पर भी है। कांग्रेस पार्टी को तुरंत देश से माफी मांगना चाहिए और सर्वे की बात जो उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कही है। उस पंक्ति को वापस लेना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीब का है, दलित का है, आदिवासी का है, पिछड़ों का है। जब हम गरीब कहते हैं तो इसमें कोई जात धर्म नहीं आती। हम सबके लिए करते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की सियासत कर रही है। जिसको हम कहीं से भी स्वीकार नहीं कर सकते। 

"इस बार भी रिकॉर्ड वोटों से जीतने वाले हैं हम लोग"
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमने पूरे देश के अंदर आज ऐसी स्थिति बनाई है कि जो सामने घमंडिया गठबंधन है वो आधे तो जेल में है आधे बेल पर है। वह इस तरह की बातें करते रहते हैं लेकिन उनके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। हम लोग कांग्रेस से यह मांग करते हैं कि कांग्रेस वालों ऐसा काम ना करो। घुसपैठियों की खातिर देश की संपत्ति का बंटवारा करने का इरादा मत करो। जब हम घुसपैठियों की बात करते हैं तो किसी मजहब का नाम या धर्म का नाम हमारे नेता ने कभी नहीं लिया। शाहनवाज ने कहा कि बिहार में फर्स्ट फेज में हम सारी की सारी सीट जीत रहे हैं। सेकंड फेज के अंदर भी पांचों सीट पर हम जीत का परचम लहराएंगे, जिसमें भागलपुर बांका, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया.. जो सीमांचल का क्षेत्र है। यहां पर पिछली बार भी परचम लहराया था, इस बार भी रिकॉर्ड वोटों से हम लोग जीतने वाले हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static