Bihar News: स्कूल में बच्चे की रहस्यमयी हालातों में मौत, महीनों तक इंसाफ न मिलने पर मां ने दी जान
Wednesday, Dec 31, 2025-09:56 AM (IST)
Bihar News: बिहार के दरभंगा से रुह कंपा देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां तीन महीने पहले एक निजी स्कूल में रहस्यमयी हालातों में एक नौ वर्षीय बच्चे की जान चली गई। वहीं बच्चे की मां ने बेटे की मौत का महीनों तक इंसाफ न मिलने के कारण टूट गई और खुद भी जहर खाकर अपनी जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम मनीषा देवी है। परिजनों ने बताया कि मनीषा ने दरभंगा के लहेरियासराय स्थित एक निजी स्कूल में अपने एकलौते बेटे कश्यप का कक्षा दूसरी में दाखिला करवाया था। लेकिन कुछ समय के बाद बच्चे की रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई। कश्यप कुमार का शव पंखे से लटका मिला था। वहीं घटना को लेकर पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया गया है। लेकिन कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई। कहीं से भी इंसाफ न मिलने के कारण मनीषा बहुत हताश और परेशान थी। जिसके चलते उसने निराश होकर सल्फास खा लिया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें DMCH लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

