दर्दनाक हादसा! पति की आंखों के सामने पत्नी को ऐसे मिली भयानक मौत......देखने वालों की कांप उठी रुह
Friday, Feb 27, 2026-10:05 AM (IST)
Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक सरकारी शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
पीछे से आई बस ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, तुर्की थाना क्षेत्र के मधौल बाईपास के समीप मैदापुर रैयती एनएच की है। मृतका की पहचान माधोपुर सुस्ता निवासी सीता देवी के रूप में हुई है, जो मरवन स्थित विद्यालय में बतौर शिक्षिका कार्यरत थीं। हादसे में उनके पति आदित्य प्रकाश घायल हुए जो कि एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिक्षिका अपने पति आदित्य प्रकाश के साथ स्कूटी से जा रही थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को उस समय टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षिका सड़क पर जा गिरीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया।
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
इधर घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सीता देवी को करीब छह माह पूर्व ही नौकरी मिली थी। उनके दो पुत्र हैं। वहीं इस हादसे ने दो बच्चों के सिर से उनकी मां का साया छीन लिया। पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

