बहन ने शादी से किया मना, तो दरिंदे ने 8 साल के भाई से लिया खौफनाक बदला; जानकर कांप उठेगी रुह
Monday, Apr 13, 2026-11:27 AM (IST)
Bihar Crime Updates : बिहार के सहरसा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एकतरफा प्यार के पागलपन ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ उजाड़ दीं। यहां एक युवक ने आठ साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। दरअसल आरोपी मृतक बच्चे की बहन के साथ निकाह करना चाहता था लेकिन बहन ने मना कर दिया। वही इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसके 8 साल के भाई को मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 8 वर्षीय मासूम मो.ओबेश के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी मो. शाद हसन तीन साल से मृतक की बड़ी बहन के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ था। उस पर उसके साथ निकाह करने का दबाव बना रहा था। परिवार ने पूर्व में पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन तब स्थानीय स्तर पर 'समझौता' करवाकर मामला दबा दिया गया। माँ का आरोप है कि इसी समझौते ने अपराधी के हौसले बुलंद कर दिए।
ओबेश अपनी पाँच बहनों का इकलौता भाई था। रविवार शाम वह घर के पास बगीचे में खेल रहा था। इसी बीच शाद हसन उसे बहला-फुसलाकर बगीचे के सुनसान हिस्से में ले गया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी हाथ में खून से सना हथियार लेकर ओबेश के घर पहुँचा और फिर निकाह की बात करने लगा।
इधर घटना के बाद से ही आरोपी शाद हसन और उसका पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है। एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई

