Bihar Weather: तपिश के बीच राहत की फुहारें! 10-11 मार्च को बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Friday, Mar 06, 2026-09:12 AM (IST)

Bihar Weather : बिहार में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।  मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस होगा।मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही, 20 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली शुष्क हवाएं लोगों को 'लू' जैसा अहसास करा रही हैं।

सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा

पिछले 24 घंटों में राज्य का औसत तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। पटना  में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री की भारी बढ़ोतरी दर्शाता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटों में कुछ जिलों का तापमान 34 डिग्री के पार जा सकता है।

10 और 11 मार्च को इन जिलों में 'येलो अलर्ट'

होली के बाद बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 10 मार्च को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 11 मार्च को चंपारण (पूर्वी व पश्चिमी), सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी समेत सीमांचल के जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static