शादी में Harsh Firing का खौफनाक अंजाम, गोली लगने से मासूम की गई जान; खुशियों में पसरा मातम

Saturday, Apr 26, 2025-02:02 PM (IST)

HARSH FIRING IN SUPAUL: बिहार के सुपौल में एक हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां शादी में अपने परिजनों के साथ आई 14 वर्षीय लड़की की गोली लगने से मौत हो गई।

इधर जयमाला...उधर फायरिंग, गोली लगने से मासूम की गई जान
मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी उत्तर पंचायत के तीन टोलिया गांव की है। मृतक बच्ची की पहचान 14 वर्षीय बबीता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शादी की रस्में चल रही थी। जयमाला की रस्म होने जा रही थी। तभी किसी ने इस दौरान हर्ष फायरिंग कर दी और गोली बबीता को लगी। वहीं आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static