जहानाबाद में आर्मी जवान की पत्नी पर फायरिंग, चेहरे पर लगी गोली; दिनदिहाड़े गोलाबारी से दहला इलाका
Wednesday, Apr 23, 2025-02:28 PM (IST)

Jehanabad Crime News: बिहार के जहानाबाद में आज यानी बुधवार सुबह एक आर्मी जवान की पत्नी पर फायरिंग की गई। वहीं इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
महिला को खिड़की से मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जहानाबाद शहर के मौर्य नगर मोहल्ले की है। घायल महिला की पहचान आर्मी जवान शिवशंकर की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आर्मी जवान की पत्नी अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान उनको अज्ञात अपराधी ने खिड़की से गोली मारी है। गोली महिला के चेहरे पर लगी है। आनन-फानन में महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि महिला को गोली मारे जाने के पीछे वजह का खुलासा नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि महिला का पति आर्मी जवान शिवशंकर भी एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुला मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने मौके से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद किए। फिलहाल जांच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी।