6 मंत्री, 30 नए चेहरे......महिलाओं, लवकुश और दलित Voters को तवज्जो, समझे JDU में टिकट बंटवारे के संकेत

Wednesday, Oct 15, 2025-03:59 PM (IST)

Bihar JDU Candidates List: जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें पार्टी ने बाहुबली नेताओं को तवज्जो देने के साथ ही सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। जेडीयू की पहली लिस्ट में लवकुश समाज यानी गैर-यादव ओबीसी समाज से 23, दलित समाज से 12 और अति पिछड़ा समाज से 9 उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा गया। इन उम्मीदवारों में छह मंत्रियों और चार महिलाओं को स्थान मिला है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, 3 बाहुबली नेताओं में शामिल है- मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे को टिकट दिया गया है। ये तीनों अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि अनंत सिंह ने मंगलवार को ही नामांकन दाखिल कर लिया था।  

छह मंत्रियों और चार महिलाओं को मिला टिकट

पार्टी ने मौजूदा मंत्रियों पर भरोसा कायम रखा है। बिहार सरकार के छह मंत्रियो विजय चौधरी, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार और मदन सहनी के नाम शामिल हैं। इस सूची में चार महिलाओ मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी और विभूति पुर से रवीना रिपीट रवीना कुशवाहा को टिकट दिया गया है।

18 मौजूदा विधायकों को मिला दोबारा मौका  

सरायरंजन सीट से मौजूदा मंत्री विजय कुमार चौधरी के बेटे के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए एक बार फिर विजय चौधरी पर भरोसा जताया है। इसी तरह, 2020 के विधानसभा चुनाव में महज 12 वोटों से जीत दर्ज करने वाले कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को भी पार्टी ने हिलसा सीट से दोबारा प्रत्याशी बनाया है। सूची में 18 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि दो विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 

जद(यू) इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि 2020 में उसने 115 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 43 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार सीटों की संख्या से ज्यादा ध्यान उन सीटों पर केंद्रित किया है, जहां जीत की संभावना अधिक मानी जा रही है। 

जानें किसे कहां से बनाया उम्मीदवार-

आलमनगर- नरेंद्र नारायण यादव
बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता
सिंहेश्वर- रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा- कविता साहा
सोनबरसा- रत्नेश सादा
महिषी- गुंजेश्वर साह
कुशेश्वरस्थान - अतिरेक कुमार
बेनीपुर-विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल
बहादुरपुर- मदन सहनी
गायघाट - कोमल सिंह
मीनापुर- अजय कुशवाहा
सकरा- आदित्य कुमार
कुचायकोट- अमरेंद्र कुमार पांडेय
भोरे- सुनील कुमार
हथुआ- रामसेवक सिंह
बरौली- मंजीत सिंह
जीरादेई- भीष्म कुशवाहा
रघुनाथपुर- विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
बड़हरिया- इंद्रदेव पटेल
महाराजगंज- हेम नारायण साह
कमा- धुमल सिंह
झी- रणधीर सिंह
परसा- छोटे लाल राय
वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर- महेंद्र राम
महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर- महेश्वर हजारी
वारिसनगर- मांजरीक मृणाल

101 सीटों पर लड़ेगी JDU चुनाव

जद(यू) इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि 2020 में उसने 115 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 43 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार सीटों की संख्या से ज्यादा ध्यान उन सीटों पर केंद्रित किया है, जहां जीत की संभावना अधिक मानी जा रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static