JDU में जुड़ेगा एक और भूमिहार चेहरा! आज पार्टी में शामिल होंगे पूर्व सांसद अरुण कुमार, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
Saturday, Oct 11, 2025-01:31 PM (IST)

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दल बदल की राजनीति तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में आज जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार अपने बेटे ऋतुराज के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक, आज 3 बजे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और विजय चौधरी अरुण कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। अरुण कुमार जहानाबाद या घोसी सीट से जेडीयू के उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं, चुनाव के पहले भूमिहार जाति से आने वाले अरुण कुमार के जदयू में आने को नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है।