समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए 3 किशोरों की डूबकर मौत

Friday, Jun 07, 2024-01:23 PM (IST)

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूब कर मौत हो गई है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल पसर गया। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र की है। मृतकों में जगत सिंहपुर गांव के रहने वाले उमेश राम के 12 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार, वाजितपुर पंचायत के टुनटुन राम के 11 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार तथा पुनास पंचायत के सर्वेश कुमार राय के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार शामिल हैं। ये तीनों किशोर बृहस्पतिवार को अपराह्न लगभग तीन बजे पुनास पंचायत से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए थे। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए जिससे उनकी डूब कर मौत हो गई। 

कर्पूरीग्राम के थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर शाम तीनों किशोरों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि रात हो जाने के कारण शवों का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static