समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, मुखिया को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा

Saturday, Sep 21, 2024-11:48 AM (IST)

समस्तीपुर: बिहार में अपराध चरम पर है। रोजाना हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा और सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के हलई पुलिस आउट थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार देर रात वनवीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा को अपराधियों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मुखिया नारायण शर्मा डिहिया पुल के पास एक दाह संस्कार कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। वह जिले के मोरवा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी थे। वहीं, मुखिया नारायण शर्मा की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह से ही जिले के हलई बाजार के पास समस्तीपुर-जन्दाहा मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया है। प्रदर्शनकारी हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

PunjabKesari

स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुई पुलिस
वहीं, जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगे है। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पटोरी पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static