सारण में गंडक नदी बेसिन क्षेत्र के सभी सीमावर्ती प्रखंड हाई अलर्ट पर, DM ने निचले हिस्से में रहने वाले लोगों से की ये अपील

Saturday, Sep 28, 2024-05:22 PM (IST)

छपरा: बिहार में सारण जिले के गंडक नदी बेसिन क्षेत्र के सभी सीमावर्ती प्रखंड पानापुर, तरैया, मकेर, परसा, सोनपुर को बाढ़ की आशंका देखते हुए हाई अलर्ट पर रखा गया है।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शनिवार को बताया कि आज की देर रात को वाल्मीकिनगर गंडक बराज से लगभग छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, जिसके कारण सारण जिले के पानापुर, तरैया, मकेर, परसा, सोनपुर में बाढ़ की आशंका बन रही है। जिलाधिकारी अमन समीर ने सभी प्रखंड, अनुमण्डल स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी बांधों एवं तटबंधों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।

जिलाधिकारी ने बाढ़, नहर कार्य प्रमंडल के सभी अभियंताओं को भी लगातार क्षेत्र में बने रहते हुए सभी बांधों एवं तटबंधों पर सतत निगरानी रखने को कहा गया है। कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी ने गंडक नदी के सीमावर्ती प्रखंडों के निचले हिस्से में रहने वाले लोगों को सजग एवं सतर्क रहते हुए अपने मवेशियों को सुरक्षित ऊंचे स्थल पर रखने का अनुरोध किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static