तेजस्वी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर गरमाई बिहार की सियासत, BJP ने कसा तंज

Monday, Jun 24, 2024-11:30 AM (IST)

पटनाः बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। लिहाजा सभी दलों ने अभी से अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं तेजस्वी यादव ने भी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रस्तावित यात्रा का आरंभ करने जा रहे हैं। यात्रा के जरिए वह जनता को लोकसभा चुनाव में दिए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त करेंगे और जन समस्याओं को सुनेंगे एवं विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार करेंगे। वहीं यात्रा को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है।

PunjabKesari
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण से सांसद संजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को जनता को धन्यवाद करना चाहिए। जनता ने उनकी पार्टी को कंधा देने के लिए उनके 4 सांसदों को जीत हासिल करवाई है। बीजेपी सांसद ने कहा कि शव यात्रा में चार व्यक्ति जरूरी होते हैं।राजद को इसीलिए चार सांसद मिले हैं। वहीं बीजेपी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव इस बार 243 विधानसभा सीटों में से 171 सीटे हार गए हैं। उसके लिए वह बहुत खुश हैं और यात्रा पर निकलने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static