Maiya Samman Yojana: OMG! साइबर ठगों के निशाने पर मंईयां सम्मान योजना! महिला के खाते से बार-बार निकाल रहे राशि, नया खाता खोलते ही...

Thursday, Nov 27, 2025-11:42 AM (IST)

Maiya Samman Yojana: झारखंड के पाकुड़ में साइबर ठगों ने मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर अवैध निकासी की है। यहां की रहने वाली एक महिला के साथ बड़ी ठगी हुई है। वहीं, महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी है।

महिला ने नया खाता खुलवाया, लेकिन...
मामला जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के तालझारी गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां की एक महिला के साथ लगातार ठगी हो रही है। हद तो तब हो गई जब पुराना खाता बंद कर महिला ने नया खाता खुलवाया, लेकिन नए खाते से भी पैसे चोरी होने लगे। महिला ने बताया कि जैसे ही मंईयां सम्मान योजना की राशि उनके खाते में आनी शुरू हुई, उसी समय से खाते से पैसे की चोरी होने लगी। महिला ने बताया कि बार-बार बिना जानकारी के उनके खाते से रकम निकाली जा रही है।

पुलिस साइबर ठगों की पहचान और अवैध निकासी की जांच में जुटी
महिला ने बताया कि पुराना खाता बंद कर नया खाता भी खोला गया, लेकिन इसमें भी बार-बार बिना जानकारी के उनके खाते से रकम निकाली जा रही है। वहीं, फिलहाल पुलिस साइबर ठगों की पहचान और अवैध निकासी की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static