झारखंड में शिक्षक के घर पर चोरी: मारपीट कर दंपती को बनाया बंधक...खाना पकाने को भी कहा, फिर 4 घंटे तक घर में डालते रहे डाका

Friday, Nov 21, 2025-05:51 PM (IST)

Palamu News: झारखंड में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। आए दिन कोई न कोई चोरी की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड के पलामू से आया है। यहां एक शिक्षक के कनपटी पर पिस्टल सटा कर चोरों ने डकैती की।

चोरों ने शिक्षक दंपती की बेरहमी से पिटाई की
मामला जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही टोला मुगलजान का है। बताया जा रहा है कि मृत्युंजय मेहता नामक शिक्षक और उनकी पत्नी रात को सो रहे थे। इस दौरान 15 की संख्या में चोर उनके घर में घुस गए। मृत्युंजय मेहता शौच के लिए उठे तो छत पर कुछ लोगों की आहट मिली। इस दौरान उन्हें एक चोर मिल गया। दोनों में हाथापाई हुई, तभी बाकी के चोर आ गए। चोरों ने शिक्षक दंपती की बेरहमी से पिटाई की। उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और उन्हें बंधक बना दिया। शिक्षक दंपती को बंधक बना कर सभी चोर घर के हर बक्से, बैग और अलमारी की छानबीन करते रहे। रात के 11 बजे से आए चोर सुबह के 4 बजे घर से गए। चोरों ने खाना पकाने तक को कहा। चोर जेवरात, नकदी, वस्त्र और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
गांव में चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रातभर गिरोह का बेखौफ घूमना और चार घंटे तक घर में उत्पात मचाना पुलिस गश्ती पर सवाल उठाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static