Jharkhand Crime: हजारीबाग में बड़ी चोरी, शातिर चोरों ने खाली घर को बनाया निशाना, उड़ाया लाखों का सोना
Saturday, Nov 15, 2025-01:33 PM (IST)
Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक घर से 25 लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी हो गई। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 24 कूद मोहल्ले की है। घर तरुण सिंह का है, जो कि पेशे से किसान है। चोरी के समय घर पर कोई भी नहीं था। तरुण सिंह की पत्नी किरण देवी मायके गई हुई थीं। इसी का फायदा चोरों ने उठाया और अलमारी तोड़कर सारे गहने और नकद ले फरार हो गए। पीड़िता किरण देवी ने बताया कि करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 10 हजार रुपये नकद चुरा कर भागे।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

