Jamshedpur News: हे भगवान! चोरों ने कांग्रेस की उपाध्यक्ष के घर को भी नहीं छोड़ा, लाखों रुपए की चोरी कर हुए फरार

Wednesday, Nov 12, 2025-05:06 PM (IST)

Jamshedpur News: झारखंड में चोरों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन चोर लोगों के घरों को निशाना बना रहे हैं। हद तो तब हो गई जब चोरों ने कांग्रेस की उपाध्यक्ष के घर में भी डाका डाल  दिया। वहीं, पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।

मामला जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फेज-4 का है। बताया जा रहा है कि झारखंड कांग्रेस की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी देखभाल में परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं। इसी बात का चोरों ने फायदा उठाया और उनके घर में डाका डाल दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गये। चोरों ने 9 से 10 लाख रुपये की चोरी की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों को तलाश रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त कमजोर पड़ गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

static