नीतीश के CM पद से इस्तीफा देने पर बोले चिराग- आज के बाद मुख्यमंत्री जी की विश्वसनीयता शून्य

8/9/2022 4:50:36 PM

 

दिल्ली/पटनाः लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि आज के बाद मुख्यमंत्री जी की विश्वसनीयता शून्य है। जिस जंगल राज का विकल्प बनकर आए थे, उसी के साथ सरकार बना ली। लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर शपथ लिया कि मिट्टी में मिल जाऊंगा पर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा, उसी भाजपा के साथ 2017 में ये चले गए।

चिराग पासवान ने कहा कि कैसे कोई ऐसे मुख्यमंत्री पर विश्वास रखेगा, जो खुद अपने शब्दों पर नहीं टिकते। इसलिए मैं चाहता हूं कि बिहार को चुनाव में जाना चाहिए। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। ये जोड़ तोड़ की सरकार बनाना सही नहीं है, आपकी कोई नीति, विचारधारा, सिद्धांत है कि नहीं?
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static