'विदेश में जाकर राहुल गांधी ने लोकतंत्र का उड़ाया मजाक', सम्राट चौधरी बोले- इनके DNA में आरक्षण विरोधी नीतियां

Monday, Sep 16, 2024-06:04 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज यानी सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश में जाकर राहुल गांधी ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का काम किया। साथ ही भारत के संविधान बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण की व्यवस्था का भी मजाक उड़ाने का काम किया।

'राहुल गांधी के DNA में आरक्षण विरोधी नीतियां'
सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के DNA में आरक्षण विरोधी नीतियां हैं। पंडित नेहरू ने भी आरक्षण का विरोध करने का काम किया था। इंदिरा गांधी ने भी देश में गरीबों, पिछड़ों और दलितों को आरक्षण ना मिले इसकी कोशिश की। राजीव गांधी जी ने भी मंडल कमीशन के समय आरक्षण का विरोध पानी पी-पी कर किया। एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ये हमारा एजेंडा है। देश के लिए प्रतिबद्धता है। एक राष्ट्र एक चुनाव हम करेंगे।

'लालू राहुल आरक्षण विरोधी'
वहीं, लालू यादव पर तंज कसते हुए सम्राट ने कहा कि आजकल लालू यादव राहुल गांधी की गोद मे खेल रहे है। लालू यादव ने भी कही आरक्षण नहीं दिया वो कितने वर्ष बिहार के मुख्यमंत्री रहे। लालू राहुल आरक्षण विरोधी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि जबतक बीजेपी की सरकार है, तबतक आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता। सम्राट ने कहा कि बिहार में जनगणना करवाने का काम हमने किया। भाजपा ने कभी जातिगत गणना का विरोध नहीं किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static