"राहुल गांधी पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा", गिरिराज सिंह बोले- भारत को गाली दे रहे  और चीन की तारीफ कर रहे

Tuesday, Sep 10, 2024-12:39 PM (IST)

दिल्ली/पटना: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा टेक्सास में दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत की तारीफ करने के बजाय वे (राहुल गांधी) भारत के बाहर जाकर भारत को ही गाली दे रहे हैं, चीन की तारीफ कर रहे हैं। लगता है कि वे चीन के पैसों पर ही पल रहे हैं तभी वे बाहर जाकर चीन का प्रचार कर रहे हैं।

"ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए"
गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए, जो भारत के बाहर जाकर भारत की निंदा करते हैं और दुश्मन देशों की तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चीन की ब्रांडिंग कर रहे हैं। आपके समय में रक्षा क्षेत्र में आयात ज्यादा था। अब हम निर्यात कर रहे हैं, आपके समय में निर्यात केवल 19 लाख करोड़ रुपये का था और अभी निर्यात 75 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इससे पता चलता है कि देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप (राहुल गांधी) विपक्ष के नेता होने के बावजूद चीन की ब्रांडिंग कर रहे हैं, जो कोई भी विदेश में भारत को गाली देता है, मेक इन इंडिया को गाली देता है, बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग को गाली देता है, वो देश का दुश्मन होगा, वो विपक्ष का नेता नहीं हो सकता। बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में चीन की 'तारीफ' की और कहा कि रोजगार के मोर्चे पर भारत फेल हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static