Bihar Diwas: "बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र", राज्य के स्थापना दिवस पर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

3/22/2024 11:47:32 AM

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी और राज्य की प्रगति की कामना की। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार भारतीय संस्कृति और शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र रहा है।'' 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘‘अपने दृढ़ निश्चय, कर्तव्य के प्रति समर्पण और त्याग के लिए मशहूर बिहार के लोगों ने देश-विदेश में अपनी जगह बनाई है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।'' 

आज 112 साल का हुआ बिहार 
बता दें कि ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार राज्य का निर्माण हुआ था। तब तक बिहार बंगाल प्रोविंस का हिस्सा था। आजादी के बाद 1956 में बिहार का पुनर्गठन हुआ। हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। 2024 में बिहार 112 साल का हो गया है। इस दिन पब्लिक होलिडे होता है। पूरे राज्य में छुट्टियां होती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static