Bihar Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण की 3 सीटों पर विधायक देंगे वर्तमान सांसदों को चुनौती

4/21/2024 1:08:27 PM

पटना: बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में तीन सीट पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज में विधायक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) के वर्तमान सांसदों को चुनौती देंगे। 

बीमा भारती निवर्तमान सांसद संतोष कुशवाहा को देंगी चुनौती 
पूर्णिया संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी और रूपौली विधानसभा की पांच बार की विधायक बीमा भारती राजग के घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) उम्मीदवार निवर्तमान सांसद संतोष कुमार कुशवाहा को चुनौती देंगी। पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। यादव इस बार कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से लड़ना चाहते थे। पूर्णिया सीट पाने की आशा में ही उन्होंने अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में कराया था।

कांग्रेस ने भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा को चुनावी रणभूमि में उतारा
भागलपुर संसदीय सीट से कांग्रेस ने भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा को चुनावी रणभूमि में उतारा है। शर्मा ने वर्ष 2014 में हुए विधानसभा उपचुनाव, 2015 और 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भागलपुर से जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा का मुकाबला जदयू के वर्तमान सांसद अजय कुमार मंडल से होगा। किशनगंज सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष और अमौर के विधायक अख्तरुल ईमान चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन के बैनर तले किशनगंज सीट के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री मोहम्मद हुसैन आजाद के पुत्र और निवर्तमान सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद से होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static