Jharkhand Weather Alert: कड़ाके की ठंड झेलने के लिए तैयार हो जाएं झारखंडवासी! कोहरा और कुहासा से होगी हालत खराब, अगले 24 घंटे भारी

Friday, Feb 06, 2026-11:48 AM (IST)

Jharkhand Weather: रांची समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। खासकर रात और सुबह के समय लोगों को ज्यादा ठिठुरन महसूस होगी।

रांची में गिरेगा 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान 
रांची सहित झारखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से राज्य के तापमान में गिरावट शुरू होगी। इसका असर खासतौर पर रात के समय देखने को मिलेगा, जब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। सुबह के वक्त कई इलाकों में हल्का से मध्यम कुहासा छाया रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह कुहासा रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। कुछ जगहों पर हल्का कोहरा और कुहासा देखा गया। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा और सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड हुआ।

दो दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की सुबह भी कहीं-कहीं हल्का कोहरा या कुहासा रह सकता है, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। अगले तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव हो रहा है। इसके चलते न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। खूंटी, गुमला, पलामू, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा खरसावां जैसे दक्षिणी जिलों में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह हल्का कोहरा और दिन में ठंडी हवाएं लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास कराएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static