Kutumba Assembly Seat: कुटुम्बा सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लगा सकते हैं जीत की हैट्रिक।। Bihar Election 2025

Friday, Oct 03, 2025-04:43 PM (IST)

Kutumba Assembly Seat: कुटुम्बा विधानसभा सीट औरंगाबाद लोकसभा के तहत आता है......ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2008 में परिसीमन के बाद कुटुंबा विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी, जिसके बाद 2010 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे। 2010 में कुटुम्बा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू के कैंडिडेट ललन राम ने जीत हासिल की थी। वहीं 2015 में कुटुम्बा सीट से कांग्रेस की टिकट पर राजेश कुमार ने जीत हासिल की थी। 2020 के चुनाव में भी कुटुम्बा सीट पर राजेश कुमार ने जीत का सिलसिला कायम रखा। अभी राजेश कुमार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वैसे तमाम समीकरण इस बात का संकेत दे रहे हैं कि राजेश कुमार कुटुम्बा सीट पर जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं।

PunjabKesari

Kutumba Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में कुटुम्बा सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट राजेश कुमार ने जीत हासिल की थी। राजेश कुमार को 50 हजार आठ सौ 22 वोट मिला था, जबकि हम के उम्मीदवार श्रवण भुइया 34 हजार एक सौ 69 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राजेश कुमार ने श्रवण भुइया को 16 हजार छह सौ 53 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार ललन राम 20 हजार चार सौ 33 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Kutumba Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में कुटुम्बा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार राजेश कुमार ने जीत हासिल की थी। राजेश कुमार को 51 हजार तीन सौ तीन वोट मिला था, जबकि हम के कैंडिडेट संतोष कुमार सुमन को 41 हजार दो सौ पांच वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राजेश कुमार ने संतोष कुमार सुमन को 10 हजार 98 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुरेश पासवान, 6 हजार छह सौ 40 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Kutumba Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में कुटुम्बा सीट पर जेडीयू के ललन राम ने जीत हासिल की थी। ललन राम को 42 हजार पांच सौ 59 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट सुरेश पासवान को 28 हजार छह सौ 49 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से जेडीयू कैंडिडेट ललन राम ने ने आरजेडी कैंडिडेट सुरेश पासवान को 13 हजार नौ सौ 10 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट राजेश कुमार, 8 हजार चार सौ 77 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में कुटुम्बा विधानसभा सीट पर आरजेडी ने बीजेपी पर 21 हजार चार सौ 33 वोट की लीड बनाई थी। कुटुम्बा सीट के नतीजे तय करने में रविदास और राजपूत समाज के वोटरों की निर्णायक भूमिका है। इस लिहाज से देखें तो कांग्रेस लीडर राजेश कुमार फिर से कुटुम्बा में जीत हासिल कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static