स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में चिराग पासवान बोले- "इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता.."

Friday, May 17, 2024-12:02 PM (IST)

पटनाः राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई कथित बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर एनडीए के घटत दल केजरीवार सरकार का घेराव कर रहे हैं। वहीं अब इस मुद्दे पर LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है। 

"दिल्ली में आम महिलाओं का क्या होगा?"
चिराग पासवान ने कहा, "इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता कि एक मुख्यमंत्री के आवास पर यह घटना घटी... मुख्यमंत्री का रवैया देखिए जिसपर आरोप लगे हैं उसी व्यक्ति को वे अपने साथ लेकर गए। अगर मुख्यमंत्री आवास पर ही महिलाएं सुरक्षित नहीं तो फिर दिल्ली में आम महिलाओं का क्या होगा? अगर मुख्यमंत्री आवास पर ही ऐसी घटना घटती है तो फिर दिल्ली में रह रही आम महिलाओं के साथ ऐसी घटना नहीं होगी इसका विश्वास मुख्यमंत्री कैसे दिलाएंगे..." 

केजरीवाल के सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से कथित 'मारपीट' के संबंध में गुरुवार को एक प्राथमिकी दर्ज की और उनके निजी सहायक विभव कुमार को आरोपी बनाया। अधिकारियों ने बताया कि यह प्राथमिकी महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल द्वारा कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static