"ये तो एक रस्म-ए-जहां है जो अदा होती है..."विधानसभा में CM नीतीश को शायराना अंदाज में दी गई जन्मदिन की बधाई

3/1/2024 2:14:48 PM

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके 73 वें जन्मदिन पर शुक्रवार को विधानसभा में बधाई दी गई। विधानसभा में कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में पहुंचने पर सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने उन्हें अपनी और सदन की ओर से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन की कामना की। 

नंदकिशोर यादव ने बधाई देते हुए कहा, 'ये तो एक रस्म-ए-जहां है जो अदा होती है, वर्ना सूरज की कहां सालगिरह होती है।' राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के भाई बीरेंद्र और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। इसपर मुख्यमंत्री ने भी खड़े होकर बधाई देने के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया।

PunjabKesari

इससे पहले मुख्यमंत्री को दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंहा, जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सदस्य संजय झा और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static