बिहार चुनाव 2025: आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, इन उम्मीदवारों को मिला टिकट
Tuesday, Oct 07, 2025-11:19 AM (IST)

Bihar Elections AAP Candidate List: बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। सोमवार को निर्वाचन आयाोग की चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसी के साथ ही आम आदमी पार्टी AAP) भी मैदान में उतर गई है। आप ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।
आप की पहली सूची में इन प्रत्याशियों को मिली जगह-
विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवारों के नाम | |
1 | किशनगंज | अशरफ आलम |
2 | बांकीपुर (पटना) | डॉ. पंकज कुमार |
3 | बेगूसराय | डॉ. मीरा सिंह, |
4 | कस्बा (पूर्णिया) | भानु भारतीय |
5 | कुशेश्वर (दरभंगा) | योगी चौपाल |
6 | तरैया (सारण) | अमित कुमार सिंह |
7 | बेनीपट्टी (मधुबनी) | शुभदा यादव |
8 | फुलवारी (पटना) | अरुण कुमार रजक |
9 | बक्सर | पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह |
10 | परिहार (सीतामढ़ी) | अखिलेश नारायण ठाकुर |
11 | गोविंदगंज (मोतिहारी) | अशोक कुमार सिंह |
बता दें कि यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय संयोजक के कार्यालयों द्वारा जारी की गई है।
गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेंस कॉन्फ्रेस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तारीखों की घोषणा की है। राज्य में दो चरणों में चुनाव होंगे। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आगामी छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बिहार में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, EC ने किया तारीखों का ऐलान ।। Bihar Election 2025 Dates
