Bihar BSSC Recruitment 2025: बिहार में निकली नई भर्ती, स्पोर्ट्स ट्रेनर के लिए नोटिफिकेशन जारी
Friday, Sep 26, 2025-07:31 PM (IST)

Bihar BSSC Recruitment 2025: Bihar Staff Selection Commission (BSSC) Sports Trainer Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सीजीएल-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के बाद अब स्पोर्ट्स ट्रेनर (Sports Trainer) के 379 पदों पर नई भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्टूबर से 11 नवंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
कुल 379 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए भी आरक्षण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 379 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से 128 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वर्गवार सीटों का विवरण इस प्रकार है:
- अनारक्षित (UR): 152 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 61 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 04 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 68 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC): 45 पद
- पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 11 पद
- आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS): 38 पद
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation पास होना जरूरी है।
- तकनीकी योग्यता (Technical Qualification)
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास इनमें से कोई एक डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए:
- Diploma in Sports Coaching – नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (Indian Sports Authority) से।
- PG Diploma in Sports Coaching (PGDSC) – लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर या केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय से।
- Equivalent Qualification – UGC मान्यता प्राप्त खेल विश्वविद्यालय अथवा बिहार विश्वविद्यालय से।
खेल उपलब्धियां (Sports Achievements)
- उम्मीदवार को खेल उपलब्धियों में से कोई एक शर्त पूरी करनी होगी:
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
- अंतर्राष्ट्रीय या राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।
- Olympics, Commonwealth Games, Asian Games, World Championship, Asian Championship जैसी मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भागीदारी की हो।
- All India Inter-University/Junior National Championship में कम से कम 2 बार हिस्सा लिया हो।
- Inter Railway Championship / Police Games जैसी प्रतियोगिताओं में कम से कम 3 बार भाग लिया हो।
आयु सीमा (Age Limit)
- सामान्य श्रेणी: 21 से 37 वर्ष
- BC और EBC वर्ग (पुरुष एवं महिला): अधिकतम 40 वर्ष
- अनारक्षित महिलाएं: 40 वर्ष
- SC/ST (पुरुष एवं महिला): अधिकतम 42 वर्ष
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट (Merit List) तैयार की जाएगी और आरक्षण के आधार पर नियुक्ति की अनुशंसा की जाएगी।
BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: Direct Apply Link
BSSC Official Website