Aurangabad Assembly Seat: औरंगाबाद में फिर से चल सकता है आनंद शंकर सिंह का ‘पंजा’।। Bihar Election 2025

Friday, Sep 26, 2025-04:07 PM (IST)

Aurangabad Assembly Seat: बिहार का औरंगाबाद विधानसभा सीट औरंगाबाद लोकसभा के तहत आता है.....1951 में ही औरंगाबाद विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 और 1957 में औरंगाबाद सीट से कांग्रेसी प्रियव्रत नारायण सिन्हा ने जीत हासिल की थी। 1962 में एसडब्ल्यूए पार्टी के कैंडिडेट बृजमोहन सिंह ने कांग्रेस से औरंगाबाद सीट छीन लिया  था। वहीं 1967 में औरंगाबाद सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट एस सिंह कामयाब रहे थे। 1969 में  औरंगाबाद सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर यहां प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1969 में यहां से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट सरयू सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1972 के विधानसभा चुनाव में एनसीओ के कैंडिडेट बृजमोहन सिंह ने औरंगाबाद में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था।

PunjabKesari

वहीं, 1977 के विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद से कांग्रेस कैंडिडेट राम नरेश सिंह ने जीत हासिल की थी तो 1980 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर रामनरेश सिंह ने बतौर निर्दलीय कैंडिडेट ही जीत हासिल की थी। 1985 के चुनाव में औरंगाबाद सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट बृजमोहन सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 1990 में यहां से कांग्रेस कैंडिडेट बृजमोहन सिंह ने चुनाव में जीत हासिल किया था....तो 1995 बीजेपी कैंडिडेट रामाधार सिंह ने औरंगाबाद सीट पर विरोधियों को चित कर दिया था। 2000 में यहां से आरजेडी कैंडिडेट सुरेश मेहता ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट रामाधार सिंह ने फिर से विरोधियों को मात दे दिया था, लेकिन 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह ने किसी को भी अपने सामने टिकने नहीं दिया था।

Aurangabad Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद शंकर सिंह ने जीत हासिल की थी। आनंद शंकर सिंह को 70 हजार 18 वोट मिला था, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार रामाधार सिंह को 67 हजार सात सौ 75 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से आनंद शंकर सिंह ने रामाधार सिंह को दो हजार दो सौ 43 वोट के कम मार्जिन से हराया था। वहीं बीएसपी के अनिल कुमार 18 हजार चार सौ 44 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Aurangabad Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद सीट से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने जीत हासिल की थी। आनंद शंकर सिंह को 63 हजार छह सौ 37 वोट मिला था, जबकि बीजेपी के कैंडिडेट रामाधार सिंह को 45 हजार दो सौ 39 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से आनंद शंकर सिंह ने रामाधार सिंह को 18 हजार तीन सौ 98 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट कौशल सिंह, 15 हजार दो सौ 60 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Aurangabad Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद सीट पर बीजेपी के रामाधार सिंह ने जीत हासिल की थी। रामाधार सिंह को 41 हजार एक सौ 76 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट सुनील कुमार सिंह ने 34 हजार नौ सौ 34 वोट हासिल किया था। इस तरह से रामाधार सिंह ने सुनील कुमार सिंह को 6 हजार दो सौ 42 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट कौशल सिंह, 13 हजार 12 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Aurangabad Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद सीट से बीजेपी के कैंडिडेट रामाधार सिंह ने जीत हासिल की थी।  रामाधार सिंह को 55 हजार आठ सौ 13 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट सुरेश मेहता को 35 हजार नौ सौ 53 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामाधार सिंह ने सुरेश मेहता को 19 हजार आठ सौ 60 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट सैयद मोहम्मद जफर इस्लाम, 12 हजार एक सौ 57 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी ने बीजेपी पर 18 हजार नौ सौ 67 वोटों की लीड बनाई थी। वहीं औरंगाबाद विधानसभा सीट पर राजपूत, यादव, कुशवाहा,एससी और अति पिछड़े वोटरों की अहम भूमिका है। जातीय समीकरण और पिछले आंकड़ों को देखकर ये कहा जा सकता है कि कांग्रेस फिर से औरंगाबाद में जीत हासिल कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static