अस्पताल में किशोरी के साथ दरिंदगी! युवक ने होस्पिटल में बुलाकर किया बेहोश, फिर की ऐसी हैवानियत...कपड़ों ने किया हाल बयां
Friday, Mar 06, 2026-11:19 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अस्पताल में मिलने के बहाने उसे बुलाया, फिर बेहोश कर उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक ने किशोरी को दी धमकी
जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल अस्पताल में बुधवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी दीपक मुंडा उर्फ अजय ने उसे धमकी देकर अस्पताल में मिलने के लिए बुलाया था। पीड़िता के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 7 बजे दीपक ने उसे फोन कर कहा कि अगर वह इस बार मिलने नहीं आई तो उसके लिए ठीक नहीं होगा। धमकी से डरकर वह अस्पताल के ओपीडी के पास उससे मिलने पहुंच गई।
कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर कई जगह थे दांत काटने के निशान
लड़की ने बताया कि कुछ देर बाद जब दीपक वहां आया तो उसने पहले उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता को होश आया तो उसने खुद को अस्पताल के बाथरूम में पाया। उसके कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर कई जगह दांत काटने के निशान थे। यह देखकर वह घबरा गई और दरवाजा खटखटाने लगी।
दरवाजा खटखटाने पर एक महिला ने बाथरूम का दरवाजा खोला। पीड़िता ने उसी महिला के मोबाइल से अपने घर वालों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे।

