नाश्ता करने गया था युवक, सामने खड़ी थी मौत और फिर कुछ ही देर में...
Sunday, Feb 22, 2026-10:58 AM (IST)
Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान 40 वर्षीय फुरकान अंसारी नाश्ता करने के लिए एक दुकान पर गया हुआ था। इस दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी आए और उन्होंने फुरकान अंसारी के मुंह में गोली मार दी। इसके बाद अपराधियों ने हवा में फायरिंग की फिर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल फुरकान को जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आसपास के इलाकों में जांच अभियान शुरू
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

