शादी में गई थी नाबालिग, सुनसान जगह पर ले जाकर दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार; पार की दरिंदगी की हदें...

Sunday, Mar 01, 2026-10:03 AM (IST)

Jharkhand Crime News : झारखंड के लातेहार जिले में एक शादी समारोह में 13 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को महुआदंड पुलिस थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लड़की को जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महुआदंड पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार ने कहा, "पीड़िता की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई गई है।" उन्होंने कहा, "पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static