शौच के लिए गई लड़की से दुष्कर्म, भड़के परिजनों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, 3 लोग गिरफ्तार

Wednesday, Aug 05, 2026-02:13 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले में एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को लड़की शौच के लिए बाहर गई थी, तभी व्यक्ति ने उसका अपहरण कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 

पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार वाले पूरी रात उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह उन्हें नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, जब लड़की मंगलवार सुबह घर लौटी और उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, तो वे आरोपी को उसके घर से खींचकर बाहर लाए और लाठियों व पत्थरों से उसकी बुरी तरह पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

हाल ही में जेल से बाहर आया था आरोपी
टंडवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी को 2023 में भी एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static