कोडरमा में दर्दनाक हादसा: खदान के पास कपड़े धोने गई महिला का फिसला पैर, बंद खदान में गिरने से...

Saturday, Feb 28, 2026-03:51 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा प्रखंड के काराखुट गांव में शनिवार को एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान संगीता देवी (पति: विजय सिंह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संगीता देवी कपड़े धोने खदान के पास गई थीं।

डूबने से महिला की मौत 
इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह पानी भरी गहरी खदान में गिर गईं। पानी बहुत गहरा होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सकीं और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकाला गया।

हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल
बताया गया है कि यह पत्थर की खदान साल 2005 से बंद है। माइंस संचालक इसे भरने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पानी की कमी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया था। गांव में पानी की कमी होने के कारण लोग खदान का पानी कपड़े धोने और पशुओं को नहलाने के लिए इस्तेमाल करते रहे। गांव में जलमीनार होने के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिलता, इसलिए यह खदान ग्रामीणों के लिए मुख्य पानी का स्रोत बनी हुई थी। घटना के बाद प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव और मुखिया अनीता देवी भी मौके पर पहुंचे। हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static