तंत्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी, बीमार भाई का इलाज करने आए तांत्रिक की बिगड़ी नियत; बहन को ही बनाया हवस का शिकार

Tuesday, Mar 03, 2026-02:41 PM (IST)

Jharkhand Crime: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के एक गांव में 57 वर्षीय तांत्रिक ने एक घर में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बलात्कार के एक मामले में पहले भी जेल जा चुके तांत्रिक को सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (जगन्नाथपुर) रापेल मुर्मू ने बताया कि पीड़िता की मां ने रविवार को जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र में स्थित गांव में अपने घर पर काले जादू के जरिए बीमार बेटे का इलाज कराने के लिए तांत्रिक को बुलाया था। देश के कई इलाकों में तांत्रिकों से बीमारियों का इलाज कराना आम बात है। एसडीपीओ ने बताया कि अनुष्ठान करने के बाद तांत्रिक ने शिकायतकर्ता और उसके बीमार बेटे को पास के एक तालाब पर परिक्रमा करने और उसमें पूजा सामग्री को विसर्जित करने के लिए भेजा था। 

यह भी पढ़ें- छुट्टियों में बुआ के घर आई नाबालिग से गैंगरेप, अगवा कर खेत में ले गए 3 दरिंदे और फिर बारी-बारी किया...

घर पर अकेली थी 17 वर्षीय बहन
पुलिस ने बताया कि बीमार लड़के की 17 वर्षीय बड़ी बहन घर पर अकेली थी, और तांत्रिक ने उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने घर लौटने पर मां को आपबीती बताई, जिसके बाद मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुर्मू ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तांत्रिक 2014 में जगन्नाथपुर में बलात्कार के एक मामले में जेल गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static