यूट्यूबर ने स्टूडियो का दरवाजा अंदर से बंद कर लगाई आग, मदद के लिए चिल्लाने लगे परिवार के लोग, फिर जो हुआ...
Thursday, Feb 12, 2026-06:07 PM (IST)
Garhwa News: गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। एक 27 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में बने स्टूडियो में आग लगा दी। समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पूरे परिवार की जान बचा ली गई, लेकिन घर और स्टूडियो को भारी नुकसान हुआ है।
आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई
मेराल थाना क्षेत्र के निवासी 27 वर्षीय यूट्यूबर विधायक प्रजापति ने बुधवार रात करीब 10 बजे अपने घर में बने स्टूडियो में आग लगा दी। बताया जाता है कि स्टूडियो में फिल्म एडिटिंग और वीडियो बनाने का काम होता था। पड़ोसी और गोंडा के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से प्रजापति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बुधवार रात उन्होंने स्टूडियो का दरवाजा अंदर से बंद कर आग लगा दी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।
10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान
घटना की सूचना मिलते ही मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने बगल की दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि आग की वजह से घर का बड़ा हिस्सा और पूरा स्टूडियो जलकर खाक हो गया। नुकसान का अनुमान 10 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। बाद में दमकल की टीम भी पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया। घटना के बाद विधायक प्रजापति घर के पीछे से दीवार फांदकर फरार हो गए। परिजनों ने गुरुवार सुबह उन्हें मानसिक इलाज के लिए रांची ले जाने की जानकारी दी। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर

