प्रेम संबंध में तनाव के बाद युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने बॉयफ्रेंड पर लगाया उकसाने का आरोप

Friday, Apr 10, 2026-06:01 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपर में पुराना सोनारी के गांधी रोड इलाके में एक 27 वर्षीय युवती की आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुराना सोनारी स्थित गांधी रोड में रहने वाली 27 साल की पूजा कुमारी ने 9 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे अपने घर में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पूजा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई, तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां वह पंखे से लटकी हुई मिली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता बैजनाथ प्रसाद ने सोनारी थाने में सिदगोड़ा निवासी विजय कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि विजय कुमार के व्यवहार और बातों से उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।

परिजनों के अनुसार, पूजा की शादी के लिए घरवाले हाल ही में एक लड़का देखने गए थे। इसके बाद पूजा ने बताया था कि वह किसी और से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है। घटना से एक दिन पहले उसकी विजय कुमार से फोन पर बात भी हुई


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static