19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 8 युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी; मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार

Thursday, Jul 16, 2026-11:29 AM (IST)

Jharkhand News: झारखंड पुलिस ने रांची जिले में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

पीड़िता अपने एक परिचित पुरुष के साथ 12 जुलाई को रातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में गई थी, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव गोस्वामी ने बताया, "हमने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में कुल आठ लोग शामिल थे और शेष बचे एक आरोपी को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की चिकित्सीय जांच करा ली गई है।" 

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बालिग
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बालिग हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि यह मामला मंगलवार को तब सामने आया जब पीड़िता ने खुद पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पीड़िता के बयानों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static