झारखंड के होटलों में छापेमारी, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने Couples को पकड़ा; नाबालिग मिलने से मामला गंभीर
Tuesday, Apr 07, 2026-11:02 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में हाल के दिनों में देह व्यापार के बढ़ते मामलों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। खासकर छोटे शहरों में इस तरह की गतिविधियों का फैलना समाज के लिए गंभीर संकेत माना जा रहा है।
होटल में पकड़े गए नाबालिग लड़के और लड़कियां
शहर में देह व्यापार का धंधा तेजी से फैल रहा है। इसमें नाबालिग लड़के-लड़कियों के साथ-साथ युवक और युवतियां भी शामिल पाए जा रहे हैं। सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ होटलों में बिना सही कागजात के लोगों को कमरे दिए जा रहे हैं और वहां गलत गतिविधियां हो रही हैं। इसके बाद पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की, जहां नाबालिग लड़के और लड़कियां मिले। इससे मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की एक टीम बनाई गई। भारी पुलिस बल के साथ शहर के चार होटलों में छापेमारी की गई।
पुलिस ने 14 जोड़े को हिरासत में लिया
छापेमारी के दौरान एक होटल से आठ जोड़े युवक-युवतियों को दरवाजा तोड़कर पकड़ा गया। वहीं रंका रोड स्थित एक अन्य होटल से तीन जोड़े पकड़े गए। कुल मिलाकर पुलिस ने 14 जोड़े लड़का-लड़की को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। कार्रवाई के दौरान तीन होटलों को सील कर दिया गया और वहां के कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कुछ नाबालिग भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

