बिना तलाक लिए भाभी से कर ली दूसरी शादी, कोर्ट पहुंच गई पहली पत्नी; लगाई न्याय की गुहार

Wednesday, Apr 08, 2026-02:33 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद के शिमलाबेड़ा निवासी सुरेश रविदास ने अपनी पहली पत्नी राखी कुमारी से तलाक लिए बिना ही अपनी भाभी से शादी कर ली। राखी ने मामले की शिकायत धनबाद थाना में दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पति ने भाभी से रचाई शादी
राखी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी सुरेश रविदास से 23 सितंबर 2025 को हुई थी और उनका एक 10 वर्षीय बेटा है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे और राखी के साथ मारपीट भी होने लगी। राखी को पता चला कि उनके पति का अवैध संबंध उनकी भाभी के साथ है। 23 मार्च 2023 को ससुराल वालों ने राखी को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

राखी ने समाज में भी लगाई न्याय के लिए गुहार
राखी ने न्यायालय में भी मामला दर्ज कराया है, जो अभी लंबित है। इसके बावजूद 5 अप्रैल 2026 को सुरेश रविदास ने अपनी भाभी से शादी कर ली। राखी ने इस शादी की तस्वीरें थाना में साक्ष्य के तौर पर जमा कराई हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। राखी ने समाज में भी न्याय के लिए गुहार लगाई है और उम्मीद जताई है कि अब पुलिस इस मामले में जल्द कदम उठाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static