बिना AC के घर ठंडा रखने के 3 आसान देसी उपाय, भीषण गर्मी में तुरंत मिलेगी राहत
Thursday, Mar 26, 2026-05:10 PM (IST)
Jharkhand: मई-जून की तेज गर्मी में बिना एसी रहना बहुत मुश्किल हो जाता है। पंखे भी गर्म हवा देने लगते हैं और घर के अंदर उमस बढ़ जाती है। ऐसे में रांची की गृहणी उषा ने कुछ आसान और पुराने देसी तरीके बताए हैं, जिनसे आप बिना ज्यादा खर्च के अपने कमरे को ठंडा रख सकते हैं।
1. भीगे पर्दों से ठंडी हवा
गांवों में यह तरीका काफी पुराना है। इसके लिए मोटे सूती पर्दों को पानी में भिगोकर निचोड़ लें और खिड़की पर टांग दें। जब बाहर की गर्म हवा इन गीले पर्दों से गुजरती है, तो वह ठंडी हो जाती है। इससे कमरा ठंडा महसूस होता है।
2. छत पर पानी डालें
दिनभर धूप से छत बहुत गर्म हो जाती है, जिससे रात में भी गर्मी बनी रहती है। शाम को छत पर 1-2 बाल्टी पानी डाल दें। इससे छत की गर्मी कम हो जाती है और रात में कमरा ठंडा रहता है।
3. घर में लगाएं पौधे
स्नेक प्लांट और बैम्बू जैसे पौधे घर के अंदर रखें। इन्हें खिड़की या धूप वाली जगह पर रखें। ये पौधे हवा को साफ करते हैं और कमरे को थोड़ा ठंडा भी रखते हैं।

