"स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला", अजय साह का आरोप

Monday, Sep 22, 2025-11:59 AM (IST)

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय साह ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए। अजय साह ने संवाददाता सम्मेलन में ठोस तथ्यों और दस्तावेजों के साथ दावा किया कि मंत्री के संरक्षण में न केवल टेंडर घोटाला हुआ है, बल्कि टेंडर वितरण में धर्म के नाम पर खुलेआम पक्षपात भी किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग घोटालों में भी तुष्टीकरण कर रहा है।

अजय साह ने बताया कि रांची, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला, बोकारो और देवघर जैसे जिलों में स्वास्थ्य विभाग के पिछले एक साल में जारी 11 में से सभी टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार की कंपनियों को दिए गए। उन्होंने खुलासा किया कि इस परिवार ने तीन अलग-अलग कंपनियां-हिन्द इंफ्राटेक, भारत सप्लायर्स और ग्लोबल सप्लायर्स-एक ही पते पर रजिस्टर्ड कीं और सभी टेंडर इन्हीं के नाम कर दिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इन तीन में से दो कंपनियों में एक ही व्यक्ति डायरेक्टर के रूप में दर्ज है।

साह ने कहा कि जेम पोटर्ल के क्लॉज 29 के तहत यदि कोई व्यक्ति अलग-अलग कंपनियां बनाकर टेंडर भरता है तो उसकी सभी कंपनियां तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित कर दी जानी चाहिए और उनकी बिड रद्द हो जानी चाहिए, लेकिन यहां उल्टा हुआ-इन कंपनियों को न सिर्फ योग्य घोषित किया गया बल्कि वर्क ऑडर्र देकर भुगतान तक कर दिया गया। यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सुनियोजित लूट है। साह के कहा कि पूरे राज्य में इतना बड़ा घोटाला बिना स्वास्थ्य मंत्री के सरंक्षण में संभव ही नहीं है। इस पूरे घोटाले से साफ झलकता है कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में स्वास्थ्य विभाग लूट खसोट का अड्डा बन गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static