"भाजपा को भ्रष्टाचार का नैतिक अधिकार नहीं", कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा का आरोप
Monday, Sep 22, 2025-02:32 PM (IST)

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा और उसके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को भ्रष्टाचार का नैतिक अधिकार नहीं है।
सिन्हा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भारत माता के रक्षा सौदे में रिश्वत लेते पकड़ा गया है और भाजपा देशभर के भ्रष्ट लोगों को अपने दल में शामिल करती है। ऐसे दल के पास भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं। सिन्हा ने कहा कि बिहार में भाजपा अपने मित्रों को एक रुपये के लीज पर जमीन देकर राजस्व संसाधनों का गलत उपयोग कर रही है। सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जो अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, उन पर भाजपा लगातार बेबुनियाद आरोप लगाती रहती है। स्वास्थ्य विभाग के टेंडर प्रक्रिया के विषय में कहा कि टेंडर ननिविदा जेम पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से निकाले जाते हैं और जो पार्टी सही मूल्यांकन में क्वालीफाई करती है, उसे टेंडर दिया जाता है।
सिन्हा ने भाजपा पर झूठ बोलकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि डीजीपी मामले में न्यायालय ने भाजपा को फटकार लगाई है। ऑपरेशन लोटस, ईडी और घुसपैठिए नाकाम होने के बाद भाजपा अब सरकार को बदनाम करने के नये तरीके अपना रही है। सिन्हा ने कहा कि भाजपा वह लोग हैं, जिनके शासन काल में ऑक्सीजन की कमी से बच्चे दम तोड़ चुके हैं, इसलिए उन्हें विकास का असली अर्थ समझ में नहीं आता।