Garhwa News: दामाद ने सास पर किया था जानलेवा हमला, पुलिस ने 11 महीने बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

Thursday, Nov 20, 2025-12:46 PM (IST)

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कुछ महीने पहले एक दामाद ने सास पर जानलेवा हमला कर दिया था। घटना में सास गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं, पुलिस ने घटना के 11 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

11 महीने बाद पकड़ा गया आरोपी 
बताया जा रहा है कि रमेश नामक युवक अपने ससुराल गया था। इस दौरान उसकी अपनी सास से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी और विवाद इतना बढ़ गया था कि उसने सास पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सास गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद रमेश फरार हो गया था। सास ने थाने में दामाद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 11 महीने बाद आरोपी को पकड़ा है।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्परता से कार्रवाई की। बुधवार को आरोपी रमेश रजवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया। इस घटना ने इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है और गांव के लोग भी इस घटना को लेकर काफी हैरान हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static