लोकसभा चुनाव के चलते गढ़वा पुलिस की छापेमारी तेज, उपाध्याय सिंह के घर से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद

5/2/2024 11:08:54 AM

Garhwa: लोकसभा चुनाव के देखते हुए गढ़वा पुलिस की छापेमारी तेज हो गई है। गढ़वा पुलिस ने गढ़वा थाना अंतर्गत नावाडीह गांव के मुंद्रिका सिंह के पुत्र उपाध्याय सिंह के घर से छापामारी कर एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। साथ ही उपाध्याय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने गढ़वा थाने में प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध छापेमारी करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही कुछ ऐसे असुरक्षित मतदान केंद्र को चिन्हित किया गया है जहां विगत लोकसभा चुनाव में भी हिंसा हुई थी। उन्होंने बताया कि उन मतदान केंद्रों को चिन्हीत कर वहां के आसपास के असामाजिक तत्वों के विरूद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

नीरज कुमार ने बताया कि पूर्व में दरमी व नावाडीह के बूथों को गंभीर श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उक्त बूथों के आसपास असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि बूथ नंबर 160 पर 29 लोगों के विरोध 107 धारा लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बूथ नंबर 160, 161 व 162 पर लगभग 3 हजार मतदाता हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static