लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 देसी कट्टा व 4 जिंदा गोली के साथ महिला गिरफ्तार

4/24/2024 12:46:49 PM

Deoghar: देवघर पुलिस को अगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमीत सौरभ लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सुचना पर मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के किशन पूर में हथियारो की तस्करी करने वाली एक महिला रूबिया खातुन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रूबिया के घर से दो देसी कट्टा व 4 जिंदा गोली बरामद की है। पुलिस ने रूबिया खातुन को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी रूबिया खातुन बिहार के जमुई व मुंगेर से देशी हथियार लाकर देवघर सहित आसपास के जिलों में खपाने का काम करती थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static