चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लगातार छापामारी अभियान के बाद 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर

4/14/2024 5:01:46 PM

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा लोकसभा चुनाव से पहले अगर नक्सली आत्मसमर्पण करते हैं तो पुलिस के लिए अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की लगातार छापामारी अभियान के बाद 1 दर्जन नक्सली ने सरेंडर किया है। सभी नक्सली माओवाद के सेंट्रल कमिटी के एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के हैं। चाईबासा पुलिस से सभी 15 नक्सलियों ने संपर्क किया था कि वे जंगल की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। जल्द ही सभी को पुलिस अधिकारियों के समक्ष विधिवत रूप से आत्मसमर्पण कराया कराया गया। एक साथ 15 नक्सली कैडरों के सरेंडर से कोल्हान में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।

पिछले एक साल से कोल्हान के जंगल में चल रहे नक्सलियों के खिलाफ अभियान कोल्हान के जंगल में पिछले एक साल से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बूढ़ा पहाड़, बुलबुल जंगल, खूंटी, चाईबासा और सरायकेला खरसावां के ट्राई जंक्शन क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त करने के बाद सुरक्षा बलों का फोकस पश्चिम सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में है। सभी बड़े नक्सली इसी क्षेत्र में सिमटे हुए बताये जा रहे हैं। पुलिस कई महीनों से उनकी घेराबंदी कर रही है। झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों की बदौलत नक्सलियों के प्रभाव वाले कई गांव उनसे मुक्त कर लिये गये हैं। इस अभियान में सुरक्षा बलों को भी नुकसान पहुंचा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static