Jharkhand News... कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पीएस का निधन, 1 साल बाद बनने वाले थे IAS

Monday, Jun 24, 2024-05:00 PM (IST)

रांची: झारखंड सरकार में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पीएस राकेश दुबे का आज यानी सोमवार को निधन हो गया है। उनकी मृत्यू से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक राकेश दुबे हर दिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज सुबह जब राकेश दुबे नहीं उठे तो उनकी पत्नी ने देखा तो उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था। वह किसी प्रकार की कोई हलचल भी नहीं कर रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह 1 साल बाद आईएएस बनने वाले थे।

राकेश दुबे झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे और पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी में रहते थे। वे अगले साल आईएएस रैंक में प्रोन्नत होने वाले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static