झारखंड के इन जिलों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Sunday, Sep 15, 2024-10:09 AM (IST)

रांची: झारखंड में भारी‌‌ बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। कई इलाकों में आज यानि 15 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेड और कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ वज्रपात की आंशका भी जताई है।

बांग्लादेश में बने सर्कुलेटिंग सर्कुलेशन का असर दिखने को मिलेगा
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा है कि झारखंड में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन म्यंमार से दक्षिण-पूर्व बांग्ला देश होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 48 घंटे में यह तटीय क्षेत्र में पूरी तरह से पहुंच जायेगा। जिससे पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 15 सितंबर को राज्य के दक्षिण हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ-साथ उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है, इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और वज्रपात भी हो सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static