गिरिडीह में किराये के मकान में चल रहा था घिनौना काम, अचानक पहुंची पुलिस और फिर..
Tuesday, Sep 23, 2025-01:44 PM (IST)

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में एक किराए के घर में चल रहे सेक्स रैकेट सेंटर का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने छापेमारी कर 4 महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी अनुसार, मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह इलाके का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक किराए के मकान में देह व्यापार किया जा रहा है। सोमवार देर शाम पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त घर पर छापा मारा और मौके से 4 महिलाओं को हिरासत में लिया है। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की हैं।
वहीं पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पता लग सके। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही मुख्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।